Business

Technology

ऊर्जा

● कौन-सा स्त्रोत गैर परंपरागत स्त्रोत की श्रेणी में आता है— बायोगैस 
● किस प्रकार की ऊर्जा से वायु प्रदूषण सबसे कम होता है— सौर ऊर्जा 
● भारत में सबसे अधिक ऊर्जा किससे प्राप्त की जाती है— ताप विद्युत 
● भारत में पहली लहर ऊर्जा परियोजना कहाँ स्थापित की गई— विझिनजाम (त्रिवेंद्रम के पास)
● काकरापार परमाणु शक्ति केन्द्र किस राज्य में है— गुजरात 
● भारत का प्रथम परमाणु रिएक्टर कौन-सा है और यह कब शुरू हुआ— अप्सरा, 1956 ई. 
● शून्य ऊर्जा एक्सपैरीमेंटल थर्मल रिएक्टर कौन-सा है— जरलीना 
● भारत का पहला न्यूट्रॉन रिएक्टर कौन-सा है— कामिनी (1988 ई.)
● भारत में परमाणु ऊर्जा का उत्पादन कब आरम्भ हुआ— 1969 ई. 
● भारत में परमाणु ऊर्जा का शुभारम्भ कहाँ से हुआ— तारापुर 
● तारापुर परमाणु केंद्र कहाँ है— महाराष्ट्र 
● रावतभाटा परमाणु केंद्र कहाँ है— राजस्थान 
● कैगा परमाणु शक्ति केंद्र किस राज्य में है— कर्नाटक 
● भारत में वर्तमान में कितने परमाणु रिएक्टर कार्यरत हैं— 20 
● भारत के परमाणु रिएक्टरों में कितने मेगावाट विद्युत पैदा होती है— 4780 
● भारत में उत्पादित परमाणु ऊर्जा देश में कुल उत्पादित विद्युत का कितने % है— 3% 
● भारत में भूतापीय ऊर्जा का संयंत्र कहाँ स्थापित किया गया है— हिमाचल प्रदेश 
● चूखा जलविद्युत परियोजना किन देशों की संयुक्त परियोजना है— भारत व भूटान 
● भारत की प्रथम जलविद्युत परियोजना कौन-सी है व किस नदी पर है— शिवसमुद्रम परियोजना, कावेरी नदी पर 
● भारत व एशिया की एकमात्र अधोभौमिक संचय जलविद्युत परियोजना किस राज्य में है— हिमाचल प्रदेश 
● भारत में विद्युत आपूर्ति सर्वप्रथम कहाँ हुई— दार्जिलिंग में 
● पवन ऊर्जा के उत्पादन में भारत का कौन-सा स्थान है— पांचवाँ 
● भारत में वाणिज्यिक ऊर्जा की कितने % पूर्ति कोयले से होती है— 67% 
● भारत में ओबरा शहर क्यों प्रसिद्ध है— थर्मल पावर प्लांट के लिए 
● भारत में भूतापीय ऊर्जा संयंत्र कहाँ है— हिमालय प्रदेश के मणिकर्ण में 
● देश के कुल विद्युत उत्पादन में ताप विद्युत का योगदान कितना है— 70% 
● तालचेर एवं इन्नौर किसके लिए विख्यात है— तापीय शक्ति संयंत्रों हेतु 
● मुंद्रा अल्ट्रा मेगा पावर परियोजना कहाँ स्थित है— गुजरात 
● N.T.P.C. सिंगरौली कहाँ स्थित है— उत्तर प्रदेश 
● लोकटक शक्ति परियोजना किस राज्य में स्थित है— मणिपुर 
● टनकपुर परियोजना किस राज्य में है— उत्तराखंड में 
● उत्तराखंड राज्य पूर्णतया किस प्रकार की ऊर्जा पर निर्भर है— जलविद्युत ऊर्जा पर 
● B.A.R.C. का पूरा नाम क्या है— भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर 
● B.A.R.C. का मुख्यालय कहाँ है— ट्रॉम्बे (महाराष्ट्र)
● परमाणु शोध के इंदिरा गाँधी केंद्र की स्थापना कब व कहाँ की गई— 1971 ई., कलपक्कम् (चेन्नई) 
● भारत विश्व का कौन-से नंबर का सबसे बड़ा ऊर्जा उत्पादक देश है और यह कुल ऊर्जा का कितना उत्पादन करता है— 11 वां और 2.4% 
● विश्व के सबसे बड़े ऊर्जा उपभोक्ता देशों में भारत का स्थान कौन-सा है— छठा 
● भारत विश्व की कुल ऊर्जा का कितने % उपभोग करता है— 3.7% 
● भारत में ऊर्जा की विकास दर कितने % प्रतिवर्ष है— 3.6%
● कोयला उत्पादन में भारत का स्थान विश्व में अमेरिका और चीन के बाद कौन-सा है— तीसरा 
● भारत में कोयले के उत्पादन का कितने % से भी अधिक गैर-कोककारी कोयले का उत्पादन होता है— 90% 
● कोयले की सर्वाधिक खपत किसमें होती है— विद्युत उत्पादन में 
● भारत कोयले का कुछ निर्यात अपने किन समीपवर्ती देशों को करता है— म्यांमार, श्रीलंका, पाकिस्तान व सिंगापुर 
● भारत अच्छे किस्म का कुकिंग कोयला किस देश से आयात करता है— ऑस्ट्रेलिया 
● भारत के कुल सिंचित भंडार का कितने % कोयला गोंडवाना काल का है— 96% 
● भारत के कुल उत्पादन का लगभग कितने % भाग गोंडवाना काल के कोयले से प्राप्त होता है— 98% 
● भारत में मिलने वाला गोंडवाना काल का कोयला मुख्यतः किस प्रकार का है— बिटुमिनस 
● कोयला उत्पादन में अग्रणी 5 राज्य कौन-कौन से हैं— क्रमशः झारखंड, छत्तीसगढ़, ओड़िशा, मध्य प्रदेश व आंध्र प्रदेश
ऊर्जा ऊर्जा Reviewed by naresh on Monday, February 22, 2016 Rating: 5

No comments:

blogger.com