Business

Technology

विज्ञान प्रश्नोत्तरी

1. सबसे बड़ी आँखें किस स्तनधारी प्राणी की
होती है? --- हिरण
2. आज कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के उत्सर्जन
में सर्वाधिक योगदान करने वाला देश है? ---
संयुक्त राज्य अमरीका
3. निम्नलिखित में से किस उद्योग में अभ्रक
कच्चे माल के रूप में प्रयुक्त होता है? --- विद्युत
4. विद्युत प्रेस का आविष्कार किसने किया
था? --- हेनरी शीले ने
5. प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पक जाता है,
क्योंकि? --- प्रेशर कुकर के अन्दर दाब अधिक
होता है
6. दाब बढ़ाने पर जल का क्वथनांक? --- बढ़ता है
7. 'प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा
में एक प्रतिक्रिया होती है।' यह न्यूटन का ---
तीसरा नियम है
8. ताँबा (कॉपर) का शत्रु तत्त्व है? --- गंधक
9. उगते व डूबते समय सूर्य लाल प्रतीत होता है,
क्योंकि? --- लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम
होता है
10. रेडियोऐक्टिवता की खोज किसने की
थी? --- हेनरी बेकरल ने
11. दो समतल दर्पण एक-दूसरे से 60° के कोण पर
झुके हैं। इनके बीच रखी एक गेंद के बने प्रतिबिम्बों
की संख्या कितनी होगी? --- पाँच
12. पानी के अन्दर हवा का एक बुलबुला किस
तरह बर्ताव करता है? --- एक अवतल लेंस
13. इकाइयों की समस्त व्यवस्थाओं में किस
इकाई की मात्रा समान होती है? --- विशिष्ट
गुरुत्व
14. यदि कोई मनुष्य समतल दर्पण की ओर 4
मीटर/सेकेण्ड की चाल से आ रहा है, तो दर्पण में
मनुष्य का प्रतिबिम्ब किस चाल से आता हुआ
प्रतीत होगा? --- 8 मीटर/सेकेण्ड
15. कारों, ट्रकों और बसों में ड्राइवर की
सीट के बगल में कौन-सा दर्पण लगा होता है?
--- उत्तल दर्पण
16. ऐसे तत्त्व जिनमें धातु और अधातु दोनों के
गुण पाये जाते हैं वे कहलाते हैं? --- उपधातु
17. वनस्पति विज्ञान के जनक कौन हैं? ---
थियोफ्रेस्टस
18. निम्नलिखित में से किसमें ध्वनि की चाल
सबसे अधिक होगी? --- इस्पात में
19. एक व्यक्ति घूमते हुए स्टूल पर बांहें फैलाये
खड़ा है। एकाएक वह बांहें सिकोड़ लेता है, तो
स्टूल का कोणीय वेग --- बढ़ जायेगा
20. चन्द्रमा पर एक बम विस्फ़ोट होता है।
इसकी आवाज़ पृथ्वी पर --- सुनाई नहीं देगी
21. चन्द्रमा पर वायुमण्डल न होने का कारण है
--- पलायन वेग
22. यदि किसी सरल लोलक की लम्बाई 4%
बढ़ा दी जाये, तो उसका आवर्तकाल --- 2%
बढ़ जायेगा
23. एक लड़की झूला झूल रही है। उसके पास एक
अन्य लड़की आकर बैठ जाती है, तो झूले का
आवर्तकाल --- अपरिवर्तित रहेगा
24. हम रेडियो की घुण्डी घुमाकर, विभिन्न
स्टेशनों के प्रोग्राम सुनते हैं। यह सम्भव है ---
अनुनाद के कारण
25. 'वेन्चुरीमीटर' से क्या ज्ञात करते हैं? --- जल
के प्रवाह की दर
26. चौराहों पर पानी के फुहारे में गेंद नाचती
रहती है, क्योंकि --- पानी का वेग अधिक होने
से दाब घट जाता है
27. यदि द्रव्यमान परिवर्तित हुए बिना पृथ्वी
अपनी वर्तमान त्रिज्या की सिकुड़कर आधी रह
जाये तो दिन होगा --- 12 घण्टे का
28. यदि किसी पिण्ड को पृथ्वी से 11.2
किलोमीटर/सेकेण्ड के वेग से फेंका जाये तो
पिण्ड --- पृथ्वी पर कभी नहीं लौटेगा
29. उपग्रह में समय ज्ञात करने के लिए, अन्तरिक्ष
यात्री को क्या प्रयोग करना चाहिए? ---
स्प्रिंग घड़ी
30. यदि पृथ्वी की त्रिज्या 1% कम हो
जाये, किन्तु द्रव्यमान वही रहे तो पृथ्वी तल
का गुरुत्वीय त्वरण --- 2% घट जायेगा
31. दाब का मात्रक है? --- पास्कल
32. खाना पकाने का बर्तन होना चाहिए ---
उच्च विशिष्ट ऊष्मा का निम्न चालकता का
33. झरने में जब जल ऊँचाई से गिरता है तो
उसका ताप --- बढ़ जाता है
34. केल्विन तापमापी में बर्फ़ का गलनांक
होता है --- -0° K
35. बॉटनी शब्द की उत्पत्ति किस भाषा के
शब्द से हुई है? --- ग्रीक
36. क्यूरी (Curie) किसकी इकाई का नाम है?
--- रेडियोएक्टिव धर्मिता
37. किस रंग की तरंग दैर्ध्य सबसे कम होती है?
--- बैगनी
38. कमरे में रखे रेफ़्रीजरेटर का दरवाज़ा खोल
दिया जाता है तो कमरे का ताप --- बढ़
जायेगा
39. इन्द्रधनुष में कितने रंग होते हैं? --- सात रंग
40. 'सेकेण्ड पेण्डुलम' का आवर्तकाल क्या होता
है? --- 2 सेकेण्ड
41. 'भारतीय विज्ञान संस्थान' कहाँ स्थित
है? --- बैंगलोर में
42. पराध्वनिक विमानों की चाल होती है
--- ध्वनि की चाल से अधिक
43. भूस्थिर उपग्रह की पृथ्वी से ऊँचाई होती है
--- 36,000 किलोमीटर 14.निम्नलिखित में से
किस पदार्थ में ऑक्सीजन नहीं है --- मिट्टी
का तेल
44. चिकित्सा शास्त्र के विद्यार्थियों को
किसकी शपथ दिलायी जाती है? ---
हिप्पोक्रेटस
45. कार में रेडियेटर का क्या कार्य होता है?
--- इंजन को ठण्डा रखना
46. मनुष्य के शरीर के ताप होता है --- 37° C
47. दूर दृष्टिदोष से पीड़ित व्यक्ति को ---
निकट की वस्तुएँ दिखाई नहीं देती हैं
48. किताब के ऊपर रखे किसी लेंस को ऊपर
उठाने पर यदि मुद्रित अक्षरों का आकार बढ़ता
हुआ दिखाई देता है, तो लेंस --- उत्तल है
source:
सामान्य ज्ञान दिग्दर्शन
विज्ञान प्रश्नोत्तरी विज्ञान प्रश्नोत्तरी Reviewed by naresh on Sunday, January 31, 2016 Rating: 5

No comments:

blogger.com