Business

Technology

घर में शहद रखने के फायदे


शहद हमारे शरीर को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता है। इसमें कई रोगों को मिटाने की शक्ति होती है। इसी वजह से इसे औषधि के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। शहद का महत्व केवल औषधि तक ही सीमित नहीं है बल्कि शास्त्रों के अनुसार पूजन कर्म में भी शहद बहुत जरूरी माना गया है।

वेद-पुराण के अनुसार शहद पवित्र पदार्थ है इसी वजह से इसे सभी देवी-देवताओं की पूजन सामग्री में विशेष स्थान प्राप्त है।
शिवजी को शहद से स्नान कराया जाता है, जिससे भक्त की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और कई रोगों से मुक्ति मिलती है।
ज्योतिष के अनुसार भी घर में शहद रखने से शनि संबंधी कई दोषों का निवारण होता है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में यह काफी मददगार रहता है।
घर में शहद रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसी वजह से अधिकांश घरों में इसे अनिवार्य रूप से रखा जाता है। वास्तु के अनुसार वातावरण में फैली नकारात्मक ऊर्जा को शहद की पॉजीटिव एनर्जी नष्ट कर देती है जिससे परिवार के सभी सदस्यों को लाभ होता है।
इन फायदों को देखते हुए शहद को अपने घर में अवश्य ही रखें। इसे किसी सुरक्षित स्थान पर रखा जाना चाहिए। इसके साथ ही घर में पूरी तरह से साफ-सफाई रखें जिससे आपके घर में बरकत बनी रहेगी और फिजूल खर्चों में कमी आएगी।
आयुर्वेद में भी शहद कई बीमारियों के लिए सबसे अच्छा उपाय है। कई दवाएं ऐसी हैं जिन्हें शहद के साथ लेने पर वह जल्दी असर करती हैं और रोग शीघ्र दूर हो जाता है।
घर में शहद रखने के फायदे घर में शहद रखने  के  फायदे Reviewed by naresh on Tuesday, November 27, 2012 Rating: 5

No comments:

blogger.com