Business

Technology

इन्हें खाने से नहीं होगी मोटापे की टेंशन!

अमूमन लोग अपना वजन कम करने के फेर में खाना-पीना लगभग छोड़ देते हैं। इसके उलट कुछ ऐसे भी खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें खाने से हमारा वजन नहीं बढ़ता है। जानते हैं इनके बारे में।

ऑलिव ऑयल- यह खून से बैड कोलेस्ट्रॉल को निकालकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है। खाने में इसके नियमित प्रयोग से पेट लंबे समय तक भरा-भरा भी लगता है।

सेब- लो कैलोरी और फाइबर्स से भरपूर सेब में एंजाइम्स होते हैं, जो भोजन को पचाने में मददगार हैं। इसे खाने से पेट भी देर तक भरा रहता है।

टमाटर- इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यह लो कैलोरी युक्त है और इसे खाने से त्वचा में चमक भी आती है।

नारियल- इसमें हेल्थी फैट होता है, जो शरीर को हर तरह का पोषण देता है। महज एक चम्मच नारियल का प्रयोग करने से पेट भरा-भरा लगता है।

नींबू- विटामिन सी से भरपूर नींबू मैटाबॉलिज्म बढ़ाता है और वजन कम करता है। रोज सुबह खाली पेट गरम पानी, नींबू और शहद पीने से मोटापा कम होता है।

ग्रीन-टी- यह एंटीऑक्सीडेंट का बढ़िया स्रोत है। यह फैट को बर्न कर मैटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त रखती है। रोजाना दो-तीन कप ग्रीन-टी पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल से भी छुटकारा मिलता है।

अखरोट- इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसको खाने से पेट भी भर जाएगा और जल्दी भूख भी नहीं लगेगी।

स्प्राउट्स- भिगोई हुई दालें, जैसे मूंग या फिर चना खाने से वजन कम होता है। इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। इससे विटामिन और मिनरल भी मिलते हैं।

अंगूर- मुट्ठी भर अंगूर खाने से आपको फाइबर और ढेर सारा पानी प्राप्त होगा। एंटीऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के लक्षणों पर भी रोक लगाते हैं।

दही- इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन और कैल्शियम फैट बर्न करने में मददगार साबित होता है। इसमें प्रोबायोटिक बैक्टीरिया भी होते हैं, जो पाचन क्रिया आसान बनाते हैं।

आलूबुखारा- कैलोरी में लो और फाइबर में हाई होने से डायबिटीज के रोगी भी इसे खा सकते हैं। यह खून को भी साफ करता है।

गाजर- इसमें फाइबर होता है। इसे खाने से जल्दी भूख नहीं लगती। इसमें विटामिन ए और बी काम्प्लेक्स भी होता है, जो पाचन क्रिया आसान बनाता है।

केला- अगर शाम को भूख लगे, तो केला खाएं, क्योंकि इसमें पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। अगर कब्ज की भी शिकायत रहती है, तो भी केला खाएं।

ओट्स- सुबह के नाश्ते में ओट्स लीजिए, क्योंकि इसे खाने से फाइबर मिलेगा, जिससे पेट दिन भर भरा रहेगा।

मछली- इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो फैट बर्न करने में मदद करता है।

ब्रोकोली- इसमें विटामिन ए, सी और कैल्शियम पाया जाता है। इसे खाने से तुरंत ऊर्जा मिलती है और वजन भी नियंत्रित रहता है।

अंडा- इसमें खूब सारा प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही इसमें केवल 70 प्रतिशत कैलोरी होती है। इसमें अमीनो एसिड होता है, जो फैट लॉस में मददगार है।

चीज- अगर आप लो फैट कॉटेज चीज खाएंगे, तो आपको प्रोटीन मिलेगा। इसमें कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है, जिससे मोटापा घटता है।


सौर्के:भास्कर डौट कौम
इन्हें खाने से नहीं होगी मोटापे की टेंशन! इन्हें खाने से नहीं होगी मोटापे की टेंशन! Reviewed by naresh on Sunday, August 12, 2012 Rating: 5

No comments:

blogger.com