Business

Technology

30 दिनों में हो जाएगा बिना झंझट पेट सपाट

मोटापा किसी के लिए भी परेशानी का कारण बन सकता है। ज्यादा मोटापा सिर्फ सुंदरता ही कम नहीं करता बल्कि शरीर को बीमारियों का घर बना देता है। ऐसे में लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए घंटो जिम में पसीना बहाते हैं। जबकि मोटापा कम करने के लिए सिर्फ पसीना बहाना ही सही उपाय नहीं है जल्दी एक्स्ट्रा पेट घटाने के लिए सही डाइट चार्ट भी जरूरी है तो आइए जानते हैं जल्दी वजन घटाने के लिए सही डाइट चार्ट।

सबसे पहले वजन कंट्रोल करने के लिए जरूरी है। एक ही बार में बहुत पेट भर खाना न खाएं। सही तरीका यह है कि आप भोजन में संतुलित कैलोरीज लें। आपको दिनभर में कम से कम 2000 कैलोरी चाहिए। ऐसे में आप खाने के दौरान 300 से 400 कैलारी ले सकते हैं और नाश्ते में 200 के आसपास। ऐसे में आपको नाश्ते, दोपहर के भोजन और रात के खाने को ऐसे डिवाइड करना होगा-

नाश्ता- आधा कप अंडे का बाहरी हिस्सा इसके साथ दो ब्राउन ब्रेड स्लाइस और इसमें 1 चम्मच मक्खन या मूंगफली का तेल और एक सेब के साथ आप सुबह का नाश्ता लें। 250 ग्राम दही में अंडा के अंदर के हिस्सा को मिक्स करके लें। आपको प्रोटीन से भरपूर सुबह का नाश्ता लगभग 200 कैलारी के आसपास होगा।

 दोपहर का खाना-  दोपहर के खाने में सलाद जरूर लें। साथ ही हरी-सब्जी व अनाज से बनी चीजें खाएं। अंकुरित चने, दाल मोंठ आदि के साथ ही शहद भी डालें। पनीर से बनी चीजों का भी सेवन करें।   

 रात का भोजन- रात के खाने में आप 4 कप भुनी हुई हरी सब्जियां ले सकते हैं जो कि ऑलिव ऑयल से भुनी हो इसके साथ ही थोड़े से बटर के साथ आधा आलू भी ले सकते हैं।

 जरूरी नहीं है कि आप इन्हीं चीजों का सेवन करें। जरूरी ये है कि आप कैलोरी की सही मात्रा लें।  इसके साथ ही तरल पदार्थों का अधिक सेवन और व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा।
source
30 दिनों में हो जाएगा बिना झंझट पेट सपाट 30 दिनों में हो जाएगा बिना झंझट पेट सपाट Reviewed by naresh on Wednesday, February 22, 2012 Rating: 5

5 comments:

  1. Sach kahaa , sahi calorie intake jaruri hai ...jaan kar bhi ham karte nahi hain..

    ReplyDelete
  2. सार्थक जानकारी ......

    ReplyDelete
  3. बढ़िया जानकारी आभार ...

    ReplyDelete
  4. बढ़िया स्वास्थ्यवर्धक जानकारी

    Gyan Darpan
    ..

    ReplyDelete

blogger.com